बल्टा से जिला पंचायत प्रत्याशी संजय बिष्ट ने तेज किया प्रचार,क्षेत्र के कई गांवों का किया भ्रमण

Zilla Panchayat candidate Sanjay Bisht campaigned from Balta, visited many villages in the area

sanjay 1

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। बल्टा जिला पंचायत क्षेत्र प्रत्याशी संजय बिष्ट ने चुनाव चिह्न मिलते ही अपना प्रचार तेज कर दिया है। उनके समर्थक गांव—गांव घर—घर घूम रहे हैं। रविवार को समर्थकों ने जिला पंचायत बल्टा के भल्यूड़ा,बल्टा, बिनटोला,जखेटा और दूसरी टोली घनेली,उडियारी आदि गांवों में संपर्क में जुटी रही। प्रत्याशी संजय बिष्ट ने क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण को अपनी प्राथमिता बताते हुए आने वाले पांच अक्टूबर को खजूर के पेड़ चुनाव चिह्न पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सभी गांवों में उन्हें उत्साहजनक जनसमर्थन मिल रहा है। प्रचार के दौरान राजेश राम,महेंद्र सिंह,अर्जुन मेहता मुन्नी देवी,शांति देवी,रविन्द्र मेहता मोहन राम,चंदन मेहता सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे।

sanjay 2