बड़ी खबर— भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने लिया नाम वापस,एक कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने भी नाम वापसी,नाम वापसी के दिन ही बने कई समीकरण,जिले में तीन ​सीटों पर निर्विरोध हुआ जिपं सदस्यों का निर्वाचन

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
govind pilakhwal

अल्मोड़ा। जिलापंचायत चुनावों में नाम वापसी के दिन कई समीकरण सामने आए। सुनौली सीट पर नामांकन करा चुके भाजपा प्रत्याशी भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने नाम वापसी कर सबको चौंका दिया। इससे पहले आपको बता दें कि पिलख्वाल ने नामांकन के अंतिम दिन अंतिम समय में नामांकन कर सभी को चौंका दिया था। भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम वापस लिए जाने के बाद सुनोली के राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। यहीं नहीं अब भाजपा में भी तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सुनौली सीट पर ही कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी दिनेश पिलख्वाल ने भी नाम वापसी कर ली। सुनौली सीट पर ही जगदीश पंत ने भी नाम वापसी की। इसके अलावा सकनियाकोट सीट में सुमित मेहता,गोलना करड़िया सीट पर गणेश बिष्ट,भैसाड़ी सीट पर लीला देवी,धूरा संग्रोली सीट पर तनुजा बिष्ट,पल्यूड़ा सीट पर सुनीता ने अपना नाम वापस किया। अल्मोड़ा जिले में तीन जिलापंचायत सीटों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निवार्चन तय है। सकनियाकोट में महेश नयाल,खाड़ी द्वाराहाट से उमा बिष्ट और पनुवाद्योखन में प्रत्याशी पिंकी करगेती का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।

new-modern