ब्रेकिंग: स्याल्दे में मलबे की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे की मौत, मां के साथ ननिहाल गया था बच्चा

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा। स्याल्दे ब्लाक के सौगड़ा गांव में मलबे की चपेट में आने से एक आठ साल के बच्चा योगेश पुत्र भूपेंद्र की मौत हो गयी। बच्चा अपनी माता के साथ अपने ननिहाल गया था। मूल रूप से वह चौखुटिया का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सौगड़ा गांव में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क किनारे चट्टान दरकने से भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर सड़क पर आ गिरा। इस दौरान योगेश मलबे में दब गया​ जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की अधिक जानकारी के लिए उत्तरा न्यूज के साथ बने रहे।