shishu-mandir

शराबी ने अस्पताल में किया हंगामा,डाक्टरों से की अभद्रता

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा:- अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने खूब हंगामा किया, उसने पर्चा लगाने वाले कर्मचारी के साथ ही डाक्टर से भी अभद्रता कर दी|
मामले को लेकर अस्पताल में काफी हंगामा हुआ। पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। लेकिन तब तक आरोपी वहां से खिसक लिया था| हंगामा करने वाला व्यक्ति शराब के नशे में बताया जा रहा है|
असपताल प्रबंधन ने ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक व्यक्ति एक वरिष्ठ महिला को दिखाने अस्पताल पहुंचा|यहां पर मरीजों की काफी भीड़ लगी थी। यह देख तीमारदार डॉक्टर के साथ अभद्रता करने लगा|यही नहीं उसने डॉक्टर कक्ष के बाहर पर्चा लगाने वाले कर्मचारी से भी अभद्रता शुरु कर दी,यह सुन डॉक्टर बाहर आए। उन्होंने गालीगलौच करने वाले व्यक्ति से मामले की जानकारी ली। इस पर वह डॉक्टर से उलझने लगा। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई लेकिन मौके का फायदा उठाकर आरोपी वहां से फरार हो गया।

new-modern
gyan-vigyan