अल्मोड़ा में जवान बेटे ने घर में ही लगा ली फांसी, परिजन के पहुचने तक हो चुकी थी अनहोनी

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

new-modern

अल्मोड़ा : अल्मोड़ा में एक 25 वर्षीय युवक ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी| युवक को फंदे से उतार कर परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है|
घटना नगर के भ्यारखोला मोहल्ले की है| जानकारी के मुताबिक युवक रोहन के पिता विनोद लाल बुधवार को अपने आंख का ऑपरेशन कराने हल्द्वानी गए हुए थे। जबकि मां ड्यूटी पर थी। देर शाम तक उनका बेटा रोहन लाल (25) कहीं दिखाई नहीं दिया। परिजनों ने रोहन की खोजबीन करते हुए उसे उसके कमरे में ढूंढा तो कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो रोहन अंदर दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। आनन-फानन में उसे पंखे से उतारकर बेस अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| युवक के फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है|