shishu-mandir

मसाण पूजने गए थे, साथी को ही चाकू मार उतार दिया मौत के घाट

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

डेस्क- देवभूमि के निवासियों की हरकतें भी दानवों जैसी होने लगी है, जनपद नैनीताल के धारी तहसील के अनर्पा गांव में मशाण पूजा के लिए गए लोगों में से एक ने साथ आए युवक के सीने में चाकूं घोंप उसे मौत के घाट उतार दिया|
पुलिस ने शव का नैनीताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका पदमपुरी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मानवीय मूल्यों को तार तार कर देने वाली यह घटना शनिवार 7 सितंबर की है| देर रात तीन बजे सकदीना-अनर्पा गांव में मसाण की पूजा थी। इसमें अनर्पा गांव के अशोक मेलकानी (31) पुत्र हरीश मेलकानी और सकदीना गांव के ललित चौसाली भी शामिल होने गए थे। पूजा के दौरान मीट में नमक-मिर्च व मसाले कम होने के चलते दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। जब तक अन्य लोग कुछ समझ पाते तब तक ललित ने अशोक के सीने में चाकू से वार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई।घटना में जिसमें मोहन चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घटना में घायल मोहन को भर्ती कराया गया है| सूचना पर राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाने के बाद आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया और आरोपित ललित को गिरफ्तार कर लिया है।

new-modern
gyan-vigyan