कुमाऊं के सबसे बड़े छात्रसंख्या वाले कॉलेज एमबीपीजी में 35 फीसदी मतदान, अध्यक्ष पद में त्रिकोणीय मुकाबला, शाम 5 बजे तक घोषित होगा चुनाव परिणाम

डेस्क। कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी में इस बार महज 35 फीसदी छात्र—छात्राओं ने ही मतदान में रूचि दिखायी। यह एमबीपीजी के इतिहास में…

डेस्क। कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी में इस बार महज 35 फीसदी छात्र—छात्राओं ने ही मतदान में रूचि दिखायी। यह एमबीपीजी के इतिहास में अब तक का सबसे कम मतदान है। छात्रसंघ चुनावों में आये दिन रहने वाले अराजकता का माहौल इसका सबसे बड़ा कारण माना जा सकता है। छात्र—छात्राओं के छात्रसंघ चुनने में अब अधिक रूचि नहीं रही। सुबह से चल रही मतदान प्रक्रिया दिन में 2 बजे संपन्न हुई। कॉलेज के कुल 9047 मतदाताओं में से 3194 मतदाताओं ने किया मतों का प्रयोग किया। जिसमें 1657 छात्रों तथा 1537 छात्राओं ने अपने मत का प्रयोग किया। बता दे कि इस बार एमबीपीजी में अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणी मुकाबला है। जिसमें एबीवीपी, एनएसयूआई के अलावा एनएसयूआई से ही एक बागी छात्र निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है। छात्रसंघ चुनाव का परिणाम शाम 5 बजे के बाद घोषित होने के आसार है। प्रत्याशी व छात्र—छात्राएं परिणामों का बेशब्री से इंतजार कर रहे है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25