उत्तरायण अस्पताल पपरसैली अल्मोड़ा में 9 अगस्त को लगेगा विशेष सर्जिकल एवं हृदय रोग शिविर,वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉ ओपी यादव और वरिष्ट सर्जन डॉ. कुनियाल करेंगे मरीजों का परीक्षण
उत्तरायण अस्पताल पपरसैली में 9 अगस्त को विशेष सर्जिकल एवं हृदय रोग शिविर का आयोजन किया जाएगा, इसमें एनएचआई नई दिल्ली के सीईओ डॉ. ओपी यादव और हल्द्वानी के वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ.केपी कुनियाल ओपीडी करेंगे।
इस विशेष ओपीडी में डॉ. हर्निया, पित्त की थैली की पथरी, अपेंडिक्स, बवासीर, फिशर, फिस्टुला, थायरॉइड, स्तन संबंधी रोग, शरीर में गांठ, लंबे समय से न भरने वाले घाव एवं अन्य सामान्य शल्य चिकित्सा संबंधी रोगों का विशेषज्ञ परामर्श देंगे वहीं डॉ. यादव हृदय रोग संबंधी परामर्श एवं नियमित हृदय जॉच व परामर्श देंगे।
शिविर संचालन में डॉ. कुनियाल व डॉ. यादव के साथ अस्पताल के डॉ. लोकेश टम्टा भी मौजूद रहेंगे।
यह विशेष शिविर उत्तराखण्ड फाउंडेशन और ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा समिति की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
यह जानकारी उत्तरायण फाउंडेशन के सचिव महिपाल पिलख्वाल ने दी है, इस संबंध में अधिक जानकारी उनके मोबाइल नंबर 9810601252 पर प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि शिविर प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा, सड़क मार्ग में किसी प्रकार का जाम या अन्य संभावित कारणों के चलते ओपीडी का प्रारंभ समय में कुछ परिवर्तन हो सकता है।

