राजकीय इण्टर कॉलेज कमलेश्वर (अल्मोड़ा) में छात्र-छात्राओं हेतु एक विशेष वैज्ञानिक मैजिक शो (जादू प्रदर्शन) का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम एम. के. सम्राट एण्ड पार्टी (हरियाणा) के प्रसिद्ध जादूगर दीपक कुमार जी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस मैजिक शो का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक एवं शिक्षाप्रद ढंग से जागरूक करना था। शो के माध्यम से बच्चों को साक्षरता, नैतिक मूल्यों, पल्स पोलियो अभियान, 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ', कन्या भ्रूण हत्या उन्मूलन तथा समाज में व्याप्त अंधविश्वासों को दूर करने संबंधी महत्वपूर्ण संदेश रोचक एवं ज्ञानवर्धक खेल-करतबों द्वारा दिए गए।
कार्यक्रम का एक प्रमुख सामाजिक उद्देश्य मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देना भी रहा। शो से एकत्रित कुल धनराशि का 40 प्रतिशत अंशदान मुख्यमंत्री राहत कोष में जनकल्याणकारी कार्यों हेतु प्रेषित किया जाएगा। विद्यालय के अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों के लिए यह शो पूर्णतः निःशुल्क रखा गया। अन्य बच्चों से 10 रुपया प्रति छात्र का शुल्क रखा गया था।
इस मौके पर प्रधानाचार्य खजान चन्द्र काण्डपाल , रेणुका जोशी जी, गणेश जोशी, प्रीतिका भटनागर, मोहन चन्द्र भट्ट, प्रेमा कैड़ा सहित अनेक शिक्षक विद्यालय के कार्मिक और विद्यार्थी मौजूद थे।
जीआईसी कमलेश्वर में हुआ मैजिक शो, जादू के करतब देख रोमांचित दिखे बच्चे
राजकीय इण्टर कॉलेज कमलेश्वर (अल्मोड़ा) में छात्र-छात्राओं हेतु एक विशेष वैज्ञानिक मैजिक शो (जादू प्रदर्शन) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एम. के. सम्राट एण्ड…

