उत्तरायण अस्पताल पपरसैली अल्मोड़ा में वरिष्ठ सर्जन डॉ. कुनियाल कल रविवार को करेंगे ओपीडी

उत्तरायण अस्पताल पपरसैली में जनरल सर्जन डॉ. कुनियाल कल रविवार 2 अगस्त को प्रातः 9 बजे से ओपीडी करेंगे। इस विशेष ओपीडी में हर्निया, पित्त…

IMG 20260801 WA0006

25
26

उत्तरायण अस्पताल पपरसैली में जनरल सर्जन डॉ. कुनियाल कल रविवार 2 अगस्त को प्रातः 9 बजे से ओपीडी करेंगे।

इस विशेष ओपीडी में हर्निया, पित्त की थैली की पथरी, अपेंडिक्स, बवासीर, फिशर, फिस्टुला, थायरॉइड, स्तन संबंधी रोग, शरीर में गांठ, लंबे समय से न भरने वाले घाव एवं अन्य सामान्य शल्य चिकित्सा संबंधी रोगों का विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार उपलब्ध रहेगा।

आवश्यकता अनुसार ऑपरेशन एवं आगे के उपचार के संबंध में भी उचित सलाह दी जाएगी। डॉ. कुनियाल के साथ अस्पताल के डॉ. लोकेश टम्टा भी मौजूद रहेंगे।


यह जानकारी उत्तरायण फाउंडेशन के सचिव महिपाल पिलख्वाल ने दी है, इस संबंध में अधिक जानकारी उनके मोबाइल नंबर 9810601252 पर प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग में किसी प्रकार का जाम या अन्य संभावित कारणों के चलते ओपीडी का प्रारंभ समय में कुछ परिवर्तन हो सकता है।

Leave a Reply