हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी हालांकि इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी। दरअसल सावन माह में आयोजित होने वाले कांवड़ मेले को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
सोमवार को जिला प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बताया गया कि मेले के लिए सभी विभागों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पहली बार कांवड़ मेले में साइबर कमांडो तैनात किए जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखेंगे। यदि किसी व्यक्ति द्वारा भ्रामक, फर्जी और एआई जनरेटेड वीडियो प्रयोग में लाई जाती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

