कपकोट के शिवालय क्षेत्र से 20 जुलाई को सरयू नदी में बहे लाहुर गांव निवासी मासूम राकेश सिंह का शव शुक्रवार बरामद हो गया है।
घटना के पांच दिन बाद असों क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के सामने बरामद हुआ। उस ओर घास काटने गई महिला ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी।
लोगों ने इसके बाद 112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की रेस्क्यू टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
बताते चलें कि 20 जुलाई को मासूम राकेश अपनी मां के साथ कपकोट शिवालय में आया था।
इस दौरान वह वह सरयू नदी में बह गया था। उसे बचाने के लिए स्थानीय युवक रोशन गड़िया ने नदी में छलांग भी लगाई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इस दर्दनाक घटना के बाद से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रहे थे। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

