ब्रेकिंग: स्कूल जाते समय कॉलेज के प्रिंसिपल की चाकू मारकर निर्मम हत्या

बागेश्वर। जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शनिवार सुबह स्कूल जाते समय कॉलेज के प्रधानाचार्य की…

breaking

बागेश्वर। जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शनिवार सुबह स्कूल जाते समय कॉलेज के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर निर्मम हत्या हो गई। कत्ल का आरोप विद्यालय के ही एक बाबू पर लगा है, जिसने रास्ते में घात लगाकर इस खूनी वारदात को अंजाम दिया। इस दुस्साहसिक घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

25
26


मिली जानकारी के अनुसार, राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य 55 वर्षीय दयानंद टम्टा शनिवार सुबह जब रोजाना की तरह अपने स्कूल की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में पहले से ही चाकू लेकर खड़े विद्यालय के बाबू ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में प्रधानाचार्य लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रधानाचार्य की मौत की खबर फैलते ही जिला अस्पताल में शिक्षकों, परिचितों और स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ जमा हो गई तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। है। इस दर्दनाक घटना पर पूरे शिक्षक समाज ने गहरा शोक व्यक्त किया है और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी दलबल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ हीआरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर तलाश तेज कर दी है।

Leave a Reply