जीजीआईसी द्वाराहाट परिसर में लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।इस अभियान में विद्यालय स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों…

Screenshot 2026 07 14 08 57 18 18 7352322957d4404136654ef4adb64504

25
26

पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान में विद्यालय स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।


यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाया गया। पौधरोपण के बाद सभी छात्राओं ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सोनिका नेगी ने वृक्षों को मानव जीवन का आधार बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।


पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित डिप्टी रेंजर मनमोहन तिवारी ने वृक्षों को मानव जीवन का आधार बताया।

उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधों की उपयोगिता, जैव विविधता और प्रकृति संरक्षण के महत्व के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।


इस अवसर पर फॉरेस्ट गार्ड कु रुचि, मनोज कुमार,ललित चंद्र, डॉ.चित्रा त्रिपाठी, माया मेहरा, किरन बिष्ट, डॉ.मंजू रावत,आलिया सैफी, भावना जोशी, बबीता, प्रवीना आर्या, ऋतु उपाध्याय सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply