अल्मोड़ा ब्रेकिंग: ऐना गांव में धारदार हथियार से युवक की बेरहमी से हत्या, बीच-बचाव में सास-बहू गंभीर रूप से घायल

रानीखेत (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा जनपद के रानीखेत तहसील क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली लोमहर्षक घटना सामने आई है। घटना कुवाली पटवारी क्षेत्र के ऐना…

breaking

रानीखेत (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा जनपद के रानीखेत तहसील क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली लोमहर्षक घटना सामने आई है। घटना कुवाली पटवारी क्षेत्र के ऐना गांव की है।

25
26


यहाँ एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, इस जानलेवा हमले में बीच-बचाव करने आई सास और बहू भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत और हड़कंप का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, यह खूनी वारदात 10 जुलाई की शाम करीब 7:45 बजे घटित हुई। ऐना गांव में अचानक लोगों को सावित्री देवी के घर से ‘बचाओ-बचाओ’ की चीखने-चिल्लाने की तेज आवाजें सुनाई दीं। हो-हल्ला और चीख-पुकार सुनकर जब आस-पास के ग्रामीण दौड़कर सावित्री देवी के घर पहुंचे, तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। घर के भीतर एक युवक लहुलूहान और बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था, जबकि घर की दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल पड़ी थीं और दर्द से कराह रही थीं।


अस्पताल पहुंचने पर युवक को डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
ग्रामीणों ने तत्काल इस भीषण वारदात की सूचना स्थानीय पटवारी और रानीखेत थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आनन-फानन में बेसुध युवक और दोनों घायल महिलाओं को नागरिक चिकित्सालय रानीखेत भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक सागर कुमार को मृत घोषित कर दिया।युवक की पहचान सागर कुमार उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई वो अपनी बुआ जानकी देवी के घर आया हुआ था।


सास-बहू अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
हमले में घायल हुई दोनों महिलाएं आपस में सास-बहू हैं। घायल सावित्री देवी और जानकी देवी को उपचार के लिए रानीखेत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह एक ब्रेकिंग न्यूज है,विस्तृत जानकारी क लिए देखते रहे उत्तरा न्यूज।

Leave a Reply