अल्मोड़ा ब्रेकिंग- पत्रांक बदलना भूला शरारती तत्व! जिलाधिकारी अंशुल सिंह के नाम से वायरल छुट्टी का आदेश निकला पूरी तरह FAKE

अल्मोड़ा। सोशल मीडिया और विभिन्न मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर कल यानी 10 जुलाई को अल्मोड़ा जनपद के स्कूलों में छुट्टी को लेकर वायरल हो रहा पत्र…

almora-school-holiday-10-july-viral-order-is-fake

अल्मोड़ा। सोशल मीडिया और विभिन्न मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर कल यानी 10 जुलाई को अल्मोड़ा जनपद के स्कूलों में छुट्टी को लेकर वायरल हो रहा पत्र पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है। जिला प्रशासन की ओर से कल के लिए कोई भी अवकाश घोषित नहीं किया गया है। इस संबंध में जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति साफ की है और वायरल हो रहे इस पत्र का पूरी तरह खंडन किया है।

25
26

दरअसल, किसी शरारती तत्व ने प्रशासन के पुराने छुट्टी वाले लेटर को एडिट करके ‘9 जुलाई’ की जगह ’10 जुलाई’ कर दिया, लेकिन पत्र का पत्रांक बदलना भूल गया, जिससे इस फर्जीवाड़े की पोल खुल गई। यह फर्जी लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद साफ किया गया है कि जिलाधिकारी अंशुल सिंह के नाम से तैयार यह आदेश पूरी तरह फर्जी है और छात्र, अभिभावक व शिक्षक किसी भी असमंजस में न रहें।

कल सभी स्कूल खुलेंगे, अफवाहों पर न दें ध्यान

जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि जिला आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार कल, 10 जुलाई के लिए कोई भी अवकाश घोषित नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर चल रहा पत्र पूरी तरह निराधार है। प्रशासन ने आम जनता, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे इस तरह की किसी भी अफवाह पर बिल्कुल भरोसा न करें। यदि आगामी दिनों में मौसम को देखते हुए कोई अवकाश घोषित किया जाता है, तो उसकी प्रामाणिक जानकारी प्रशासन द्वारा अलग से आधिकारिक माध्यमों से दी जाएगी।

उत्तरा न्यूज की अपील: इस तरह की भ्रामक और फर्जी सूचनाओं पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। किसी भी आदेश को आगे शेयर करने से पहले सत्यापित और विश्वसनीय न्यूज सोर्स पर ही यकीन करें।

Leave a Reply