पहल संस्था में एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया।
रविवार को हुई इस प्रतियोगिता में 106 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में विधायक पुत्र करन जीना मुख्य अतिथि थे जबकि वशिष्ठ अतिथि संगीता ढौडियाल रहीं ।
इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शीला रावत , रजनी पपनोई , ग्रामप्रधान चम्याडी, कल्पना ,ग्राम प्रधान घुग्ती कमला रावत , ग्राम प्रधान उपराडी जगदीश रावत, बीडीसी सदस्य पूरन उपाध्याय, बीडीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान कनारीथौड ललित नेगी के अतिरिक्त शिक्षक के रूप में डा नवीन जोशी, जीवन जोशी, आनंद सिंह नेगी, नारायण सिंह मेहरा, संजय बिष्ट, किशोर कुमार, धीरेन्द्र चौहा, पंकज पटवाल, वीरेंद्र सिंह, रमेश तिवारी, दिनेश , सुमन ढौंडियाल , मंजू त्रिपाठी , दीपा आर्य ,इँदू गोस्वामी आदि लोग उपस्थित रहे।
संचालन मानसिंह रावत ने किया ।
पहल संस्था के अध्यक्ष हीराबल्लभ जोशी ने सभी का आभार जताया।
संस्था ने कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाने पर करन जीना का भी आभार जताया ।
इस मौके पर 1100 प्रकाश पपनोई ने, 1100 रजनी पपनोई ने तथा 1100 रुपए कमला रावत ने पहल संस्था को प्रदान किये।
अंत में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर आए बच्चों को मुख्य अतिथि करन जीना ने पुरस्कृत किया।
विधायक द्वारा भेजी गई कापियाँ पैन एवं टाफियाँ सभी 106 बच्चों को बांटी गई।

