शनिवार को ग्राम सभा मालगांव में टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत लगे जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में श्री लटवाल ने क्षेत्रीय जनता से कहा कि सरकार द्वारा जनभागीदारी जनसहयोग से समाज को टीबी मुक्त करना है इसलिए विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राम सभा में जो निःशुल्क पोर्टेबल एक्स-रे मशीन द्वारा सघन टी बी स्क्रीनिंग की जा रही उसका लाभ लें ।
वरिष्ठ उपचार पर्वेक्षक आनन्द सिंह मेहता ने स्वास्थ्य शिविर में बताया अगर लगातार
दो सप्ताह से लम्बी खांसी हो, और
कभी कभी बलगम में खून आ रहा हो,
भूख कम लगती हो, वजन में कमी हो रही हो, और रुक रुक बुखार रहता हो ऐसे लक्षण दिखने पर जरूर अस्पताल आकर निःशुल्क बलगम की जांच करवानी चाहिए ।
उन्होंने बताया महिलाओं में गर्भाशय की ट्यूब में छोटी छोटी गांठें होने से गर्भाशय की ट्यूब ब्लॉक को जाती है जिसकारण से महिलाओं के मां बनने में भी दिक्कत आती है , और कभी कभी हमारे शरीर में जैसे गले में या शरीर के अन्य जगह पर लंबे समय से गांठे होने पर भी विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह लेने को जागरूक किया ।
उन्होंने बताया कि टीबी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 6 माह का ईलाज और जाँच मुफ़्त सभी अस्पतालों में दिया जाता है,
बीमारी की जानकारी होने से और जल्दी से ईलाज लेने पर हम सभी टीबी रोग के संक्रमण को रोक सकते हैं और परिवार की टीबी बीमारी के हिस्ट्री से बच सकते हैं ।
ईलाज ले रहे मरीज को अच्छे पौष्टिक आहार के लिए 1000 रुपए प्रत्येक माह उसके बैंक खाते मिलता है ।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधान भावना बिष्ट ने कहा हमको रूढ़िवादिता से आगे आकर इस संक्रामक रोग से पूर्ण रूप से जितना है और एक सशक्त भारत निर्माण में अहम योगदान देने को लोगों से अनुरोध किया ।
कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र बिष्ट, जीवन सिंह, मनोज कुमार, संजय अधिकारी, कमला देवी, और स्वास्थ्य विभाग से लैब तकनीशियन भुवन तिवारी, एएनएम ज्योति असवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रिया जोशी, आशा कार्यकर्ति भगवती कपकोटी योगा प्रशिक्षक सोनिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ति ममता बिष्ट आदि लोग उपस्थित हुवे ।

