पत्रकार खुशहाल गिरी गोस्वामी का निधन

देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार खुशहाल गिरी गोस्वामी का निधन हो गया है। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जॉलीग्रांट अस्पताल में उन्होंने…

journalist Khshhal singh goshwami file photo

25
26

देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार खुशहाल गिरी गोस्वामी का निधन हो गया है।


वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जॉलीग्रांट अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली ,उनका अंतिम संस्कार 5 जुलाई को हरिद्वार में किया जाएगा। वे अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रों को छोड़ गए।


मूल रूप से अल्मोड़ा के चौखुटिया क्षेत्र निवासी खुशहाल गिरी गोस्वामी ने 2008 में फरीदाबाद से देहरादून आए।
और यहीं एक मीडिया संस्थान में में नौकरी शुरू की।


वह सरोकारी और मुद्दों पर को लेकर जूझने वाले पत्रकार माने जाते थे, उनकी कईबेबाक रिपोर्टिंग पर सरकार को कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ा।
उनके निधन की खबर से उत्तराखंड के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपनी सहज कार्यशैली, निष्पक्ष रिपोर्टिंग तथा सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते थे।


गोस्वामी ने अपने पत्रकारिता जीवन में सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों और स्थानीय समाचारों को प्रमुखता से उठाया। अपने सहयोगी स्वभाव और पेशेवर प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने पत्रकारिता जगत में विशेष पहचान बनाई।

उनके निधन की सूचना पर अलग -अलग मीडिया संस्थानों के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। अनेक पत्रकार साथियों ने उन्हें सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

Leave a Reply