राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती का भाजपा पर हमला- राम के नाम पर सत्ता पाई, अब उन्हीं के प्रकोप से होंगे बाहर

अल्मोड़ा। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी का मामला सामने आने के बाद देश भर में सियासत पूरी तरह गर्मा गई है।…

former-minister-keval-sati-slams-bjp-over-ayodhya-ram-mandir-donation-theft-case

अल्मोड़ा। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी का मामला सामने आने के बाद देश भर में सियासत पूरी तरह गर्मा गई है। इस मुद्दे को लेकर अब उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव तथा उत्तराखंड सरकार में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है।

25
26


उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव तथा उत्तराखंड प्रदेश सरकार में रहे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने प्रेस को दिये गये अपने बयान में कहा कि भाजपा ने देश के अन्दर यह नारा देकर कि राम लला हम आयेंगे मंदिर वहीं बनाएंगे का धार्मिक उन्माद फैलाकर वर्ष 1991 में सत्ता प्राप्त की।


सती ने कहा कि जिस पार्टी ने भगवान राम के नाम पर देश और दुनिया में राजनीति की, आज उसी पार्टी के शासनकाल में राम मंदिर में करोड़ों रुपये के गबन की घटना से पूरी दुनिया में देश शर्मसार हुआ है।


उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव तथा उत्तराखंड प्रदेश सरकार में रहे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने अपने बयान में कहा कि भाजपा ने धार्मिक उन्माद फैलाकर वर्ष 1991 में सत्ता प्राप्त की और राम मंदिर निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपए चन्दा जमा किया जिसका कोई हिसाब नहीं है, पूरे देश में सबकी आस्था के प्रतीक भगवान श्री राम के नाम का चुनाव में उपयोग कर केन्द्र तथा राज्यों में अपनी सरकारें बनाई,आज उसी राम मंदिर में इनके द्वारा बनाई गई ट्रस्ट की मिली भगत से मंदिर के अन्दर से चढ़ावा व चन्दा चोरी में करोड़ों का गबन हुआ है इस घटना से दुनिया में हम शर्मसार हुए हैं।


ट्रस्ट की मिलीभगत से हुआ करोड़ों का गबन
एडवोकेट केवल सती ने कहा कि आज उसी भव्य राम मंदिर में भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए ट्रस्ट की मिलीभगत से मंदिर के अंदर आने वाले चढ़ावे और चंदे की चोरी की गई है, जिसमें करोड़ों का गबन हुआ हैं।


सती ने कहा कि इस घटना से दुनिया में हम शर्म सार हुए हैं, हमारी आस्था विश्वास को गहरा आघात पहुंचा है तथा धर्म के ठेकेदारों का चेहरा देश तथा दुनिया के सामने बैनकाब हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में इस पूरे घपले की जांच एसआईटी (SIT) कर रही है। इस मामले में अब तक जिन आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके पास से ही लाखों रुपये की नकद बरामदगी हो चुकी है, जबकि अभी जांच की प्रक्रिया चल ही रही है। सती ने यह भी दावा किया कि जिन आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है, वे सभी राम मंदिर ट्रस्ट के बड़े अधिकारियों से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं।


तय हो केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जवाबदेही
कांग्रेस नेता ने चोरी के इस बड़े मामले पर सीधे प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी ना जाने कब से धड़ल्ले से हो रही थी। इस बीच देश के प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री कितनी ही बार वहां दर्शन और दौरों पर जाते रहे, लेकिन उन्हें इस बड़े भ्रष्टाचार की भनक तक नहीं लगी।


केवल सती ने दोटूक शब्दों में कहा कि इस चोरी प्रकरण के लिए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार दोनों की ही सीधी जवाबदेही बनती है और इसके लिए ये दोनों ही बराबर जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि जिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम की कृपा से भाजपा ने देश की सत्ता प्राप्त की है, अब उन्हीं राम के प्रकोप और न्याय के चलते यह पार्टी बहुत जल्द सत्ता से पूरी तरह बाहर हो जाएगी।

Leave a Reply