केंद्र सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरों का किया ऐलान

नई दिल्ली। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) जैसी छोटी बचत योजनाओं में पैसा लगाने वाले करोड़ों निवेशकों…

uttra news logo

नई दिल्ली। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) जैसी छोटी बचत योजनाओं में पैसा लगाने वाले करोड़ों निवेशकों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी अपडेट जारी की है। सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही यानी 1 जुलाई 2026 से लेकर 30 सितंबर 2026 तक के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की नई ब्याज दरों का एलान कर दिया है। राहत की बात यह है कि इस बार भी सरकार ने ब्याज दरों में कोई फेरबदल नहीं किया है, यानी निवेशकों को पुरानी दरों पर ही रिटर्न मिलता रहेगा।

25
26

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस तिमाही में ब्याज दरों को पूरी तरह से अपरिवर्तित (स्थिर) रखने का फैसला लिया गया है। मंत्रालय ने साफ किया है कि वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए विभिन्न छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें वही रहेंगी, जो पहली तिमाही यानी 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक लागू थीं।

दरों में बदलाव न होने से निवेशकों को राहत

बाजार के जानकारों का मानना था कि महंगाई और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए इस बार ब्याज दरों में कुछ आंशिक संशोधन हो सकता है। हालांकि, सरकार के इस फैसले से उन मध्यमवर्गीय परिवारों और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत मिली है, जो सुरक्षित निवेश के लिए पूरी तरह से पोस्ट ऑफिस या सरकारी बैंकों की इन स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स पर निर्भर रहते हैं।

इस एलान के बाद अब बेटियों के भविष्य के लिए चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना और लंबी अवधि के निवेश के लिए सबसे लोकप्रिय पीपीएफ पर पहले की तरह ही मजबूत और सुरक्षित ब्याज मिलता रहेगा।

छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें (जुलाई-सितंबर 2026)

सरकार की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, सभी छोटी बचत योजनाओं की तिमाही ब्याज दरें इस प्रकार रहेंगी:

क्रमांकयोजना का नामजुलाई-सितंबर के लिए ब्याज दरअप्रैल-जून के लिए ब्याज दर
1सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)8.20%8.20%
2पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)7.10%7.10%
3नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)7.70%7.70%
4किसान विकास पत्र (KVP)7.50%7.50%
5सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)8.20%8.20%
6मंथली इनकम स्कीम (MIS)7.40%7.40%
7पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट4.00%4.00%
81-साल की फिक्स्ड डिपॉजिट6.90%6.90%
92-साल की फिक्स्ड डिपॉजिट7.00%7.00%
103-साल की फिक्स्ड डिपॉजिट7.10%7.10%
115-साल की फिक्स्ड डिपॉजिट7.50%7.50%
125-साल की रिकरिंग डिपॉजिट (RD)6.70%6.70%

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर 7.1 फीसदी सालाना ब्याज मिलता रहेगा। वहीं, बेटियों के लिए बेहद लोकप्रिय सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2 फीसदी की ब्याज दर बरकरार रखी गई है। इसके अलावा, बुजुर्गों को सुरक्षा देने वाली सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) पर भी 8.2 फीसदी और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) पर 7.7 फीसदी की दर से ब्याज का लाभ मिलता रहेगा। डाकघर की एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) और आरडी की दरों में भी कोई फेरबदल नहीं किया गया है।

Leave a Reply