रानीखेत में पहली बार आयोजित होगी द ट्रांस लूप्स अल्ट्रा एंड्योरेंस रन प्रतियोगिता

48 घंटे तक दौड़ेंगे धावक, ऐतिहासिक होगा आयोजन रानीखेत। माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब रानीखेत (RMOC) के सहयोग से सेना के नरसिंह स्टेडियम में पहली बार…

Screenshot 2026 06 27 11 01 34 96 7352322957d4404136654ef4adb64504

25
26

48 घंटे तक दौड़ेंगे धावक, ऐतिहासिक होगा आयोजन

रानीखेत। माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब रानीखेत (RMOC) के सहयोग से सेना के नरसिंह स्टेडियम में पहली बार 48 घंटे की अल्ट्रा एंड्योरेंस रन ‘द ट्रांस लूप्स’ प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 जुलाई तक किया जा रहा है।

जिसका संचालन द एंड्योरेंस कलेक्टिव (The Endurance Collective) द्वारा किया जाएगा, जिसमें देशभर के अनुभवी एवं नवोदित अल्ट्रा रनर्स भाग लेंगे।


माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब अध्यक्ष सुमित गोयल ने प्रेस वार्ता में बताया कि सेना के नरसिंह स्टेडियम में द एंड्योरेंस कलेक्टिव द्वारा पहली बार 48 घंटे की अल्ट्रा एंड्योरेंस रन ‘द ट्रांस लूप्स’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

10 से 12 जुलाई तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में 6 घंटे, 12 घंटे, 24 घंटे एवं 48 घंटे की चार श्रेणियों होगी तथा प्रतिभागियों को निर्धारित समय के भीतर स्टेडियम ट्रैक पर अधिकतम दूरी तय करनी होगी।

उन्होंने बताया 10 जुलाई को सुबह साढे आठ बजे से बिब वितरण एवं रेस ब्रीफिंग तथा शाम चार बजे प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारम्भ होगा। यह अल्ट्रा रन लगातार 48 घंटे तक चलते हुए 12 जुलाई को निर्धारित समय पर सम्पन्न होगी।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में एंड्योरेंस रनिंग को बढ़ावा देना, युवाओं को फिटनेस एवं साहसिक खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा रानीखेत को राष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना और इसी के साथ पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन एवं व्यापार आदि को बढावा देना है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रतिभागियों के लिए चिकित्सा सहायता, हाइड्रेशन, पोषण, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी www.theec.co.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।


प्रेस वार्ता में माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब क्लब अध्यक्ष सुमित गोयल के साथ, डॉ. विनीता जैन, कैप्टन मनीष सिंह, देवांशु साह गंगोला, अनिल गोयल, गोविंद सिंह बिष्ट, जीवन कुवार्बी, अशोक मेहरोत्रा व सोनू सिद्दीकी सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply