पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय की 55वी के. वि. सं. संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
विद्यालय ने 14 स्वर्ण पदक जीते, जबकि 2 रजत और 6 कांस्य पदक प्राप्त किए।
प्रतियोगिता में कल्पिता, लक्ष्मी, साक्षी, प्रत्यूषा, आराध्या, नव्या, गायत्री, मिनाक्षी जोशी,
कजत, आदित्य और यश ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि रुद्रांशी व यश ने सिल्वर और नमिता, मानसी , हर्षिता,जिज्ञाशा, मयंक और अंशुमन ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और कर्मचारियों ने खुशी जाहिर कर सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

