कांग्रेस लड़ेगी ज्वलंत मुद्दों की लड़ाई, अल्मोड़ा जिला कमेटी का एलान

जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी…

Screenshot 2026 06 22 21 07 53 91 7352322957d4404136654ef4adb64504

25
26

जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा देश में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कहा गया कि NEET परीक्षा में बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक और अनियमितताओं के मामलों ने देश के करोड़ों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का विश्वास कमजोर किया है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
आरोप लगाया कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में विफल रही है, जिसके कारण विद्यार्थियों में निराशा और आक्रोश का माहौल है।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है और आगे भी युवाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। NEET सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाना सरकार की जिम्मेदारी है।
बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। प्रत्येक ब्लॉक, न्याय पंचायत एवं बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में आगामी राजनीतिक एवं जनहित कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएं।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल व विधायक मनोज तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया।
बैठक में कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, पूर्व विस अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी (माननीय विधायक), पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,
पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह चौहान , जिला उपाध्यक्ष प्रताप राम, चन्दन सिंह बिष्ट,नाथ सिंह धानक (ब्लॉक अध्यक्ष जैती),लक्ष्मण सिंह नेगी (पूर्व ब्लॉक संगठन),पुष्कर सिंह नेगी (पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत),किशन सिंह बिष्ट ,पान सिंह बिष्ट (पूर्व संगठन),रमेश सिंह भैंसोड़ा (जिला सचिव),विनोद वैष्णव (जिला उपाध्यक्ष)
तारा चन्द्र साह (उपाध्यक्ष),आनन्द सिंह बिष्ट (जिला उपाध्यक्ष),शिवराज नयाल (ब्लॉक अध्यक्ष हवालबाग),प्रदीप सिंह बिष्ट (अमर),अमित बिष्ट, संजय दुर्गापाल, बलवन्त टम्टा (जिला संगठन सचिव),राधा देवी (अध्यक्ष),आनन्द बिष्ट (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हवालबाग),नवीन चन्द्र कोहली (जिला महासचिव ,दीवान राम (जिला सचिव), सतीश पन्त (प्रभारी सोशल मीडिया धौलादेवी), कुन्दन सिंह भण्डारी (सोमेश्वर, जिला उपाध्यक्ष),कैलाश कुमार (ग्राम प्रधान माला),पुष्कर नयाल (पूर्व कनिष्ठ प्रमुख ताड़ीखेत), गीता मेहरा (जिला महासचिव,किरन आर्या (प्रदेश महासचिव),हेम चंद्र तिवारी (पार्षद नगर पालिका अल्मोड़ा),वैभव पाण्डे (पार्षद),तारा चन्द्र जोशी (महानगर),पूरन सिंह बिष्ट , किशोर नयाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply