अल्मोड़ा में खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 2 की मौत

अल्मोड़ा – बागेश्वर मोटर में सुंदरपुर में एक ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिर गई, घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ टीम ने…

road accident Almora

25

अल्मोड़ा – बागेश्वर मोटर में सुंदरपुर में एक ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिर गई, घटना में दो लोगों की मौत हो गई।


एसडीआरएफ टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन मृतकों में एक नेपाल मूल का दूसरा रामपुर निवासी है।


शनिवार को कंट्रोल रूम से प्राप्त अल्मोड़ा के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि बागेश्वर रोड पर सुंदरपुर के समीप ग्राम गधोली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है, जिसमें दो व्यक्ति सवार है।


सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई। टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से राहत एवं रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया।


जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली संख्या यूके- 02-सीए- 0073 कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटरमार्ग में सुंदरपुर के समीप अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।


मृतकों की शिनाख्त चत्ते राजी,पुत्र गंगा राम उम्र 26 वर्ष निवासी कैलाली, नेपाल, उमेश पुत्र रमेश उम्र 22 वर्ष, निवासी अजीतपुर, जनपद रामपुर की रूप में हुई। टीम द्वारा विषम परिस्थितियों के बीच खाई में उतरकर दोनों शवों को बाहर निकालने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई तथा शवों को अग्रिम कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply