द्वाराहाट बिपिन त्रिपाठी कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट में 77 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी अल्मोड़ा का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जारी है।
नौवे दिन सभी एनसीसी कैडेट्स को सभी प्रकार के एनसीसी से संबंधित विषयों की जानकारी दी गई कर्नल जितेंद्र शर्मा के निर्देशन में सभी प्रकार के एनसीसी प्रशिक्षण दिए गए।
लेफ्टिनेंट कर्नल जगदीश चन्द्र पंत के निर्देशन में लेफ्टिनेंट सुनीता पांडे ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई।
जिसमें एकल नृत्य, समूह नृत्य और नुक्कड़ नाटक की प्रतियोगिता कराई गई।
इसके साथ ही फर्स्ट अफसर तारा सिंह बिष्ट ने वॉली बॉल, लेफ्टिनेंट दीपक गोस्वामी और भावना अधिकारी ने खो खो, सेकेंड अफसर शंकर सिंह भैसोड़ा और लक्ष्मी खुलवे ने हिंदी और अंग्रेजी भाषा में आशु भाषण की प्रतियोगिता भी कराई गई।
कैप्टन हेम चंद्र कबड़वाल, लेफ़्टिनेंट हयात सिंह,सूबेदार जगदीश सिंह मेहता, कैप्टन महिपाल सिंह, कैप्टन कृष्णानंद, नायब सूबेदार जितेंद्र सिंह, नायब सूबेदार दलजीत सिंह, हवलदार अशोक चंद, हवलदार चंद्र शेखर, हवलदार नरेन्द्र सिंह, नवल किशोर, विनोद कुमार, कृपाल सिंह, कुबेर सिंह कैलाश चंद आदि शिविर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कैंप में कैडेट्स को कुशल परेड और टैंट पीचिंग का भी प्रशिक्षण दिया गया है।
