अल्मोड़ा की बेटी मनीषा पांडे को श्रीलंका में मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की बेटी मनीषा पांडे को श्रीलंका में आयोजित “Asia Cake Oscars World Edition 2026” अवॉर्ड्स में “Bust and Sculpted Cake Category” के लिए…

manishaa pande
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की बेटी मनीषा पांडे को श्रीलंका में आयोजित “Asia Cake Oscars World Edition 2026” अवॉर्ड्स में “Bust and Sculpted Cake Category” के लिए प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। इस उपलब्धि से उन्होंने उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया है।

25

बताते चलें कि मनीषा, अल्मोड़ा शहर के त्यूनरा मोहल्ला निवासी सुनीता पांडे की पुत्रवधू हैं तथा वर्तमान में इंदिरापुरम, गाज़ियाबाद में निवास करती हैं। पेशे से वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में नेटवर्क इंजीनियर रह चुकी हैं, लेकिन वर्ष 2021 में उन्होंने अपने जुनून को अपनाते हुए होम बेकिंग को अपना प्रोफेशन बनाया।

मनीषा इससे पहले मुंबई में आयोजित “केकलॉजी” प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वहीं वर्ष 2025 में उन्हें भारत के टॉप 100 और दिल्ली-एनसीआर के टॉप 25 होम बेकर्स के सम्मान से भी नवाज़ा जा चुका है।

इसके अलावा मनीषा कसारदेवी अल्मोड़ा स्थित “हिमालयन हॉबिट हाउस कैफे” की को-ओनर भी हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में कविता पांडे के साथ मिलकर इस कैफे की शुरुआत की थी। मनीषा की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

Leave a Reply