अल्मोड़ा: निर्विरोध बनी डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी, डीके जोशी फिर बने जिला अध्यक्ष

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड जनपद शाखा अल्मोडा केे नवम द्विवार्षिक अधिवेशन देर शाम संघ भवन में संपन्न हुआ। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में जनपद की…

Screenshot 2026 05 18 15 15 05 07 7352322957d4404136654ef4adb64504
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

25

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड जनपद शाखा अल्मोडा केे नवम द्विवार्षिक अधिवेशन देर शाम संघ भवन में संपन्न हुआ। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में जनपद की नई टीम गठित हुई।


निर्वाचन कार्यक्रम मंडलीय सचिव प्रेम शंकर सिंह के नेतृत्व में हुआ , जिसमें मंडलीय अध्यक्ष, गजेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष दिगंबर रावत, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार जोशी, सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक शामिल रहे, प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष सुधा कुकरेती व प्रांतीय महामंत्री डॉ सतीश पांडे ने प्रतिभाग किया।


जनपद कार्यकारिणी के सभी 8 पदों के लिए एक ही नामांकन होने से निर्विरोध कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ।


कार्यकारिणी के लिए डीके जोशी अध्यक्ष, जपीएस मनराल वरिष्ठ उपाध्यक्ष,गोपाल चंद उपाध्यक्ष, रजनीश जोशी मंत्री, जगदीश चंद्र संगठन मंत्री, प्रेम प्रकाश संयुक्त मंत्री, कैलाश पपने कोषाध्यक्ष व माया पांडेय को संप्रेक्षक की जिम्मेदारी मिली।


कार्यकारिणी को निर्वाचन मंडल ने पद व संघ हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष डीके जोशी ने कहा कि अपने संवर्गीय कार्यों को पूर्व की तरह मनोयोग से सही मंच पर रखकर समाधान करवाया जाएगा और जनपद की एकता अपनी प्राथमिकता बताई ।


यह भी कहा कि अपने कार्यस्थल पर मनोयोग से जनता को स्वास्थ्य की सही जानकारी देते हुए दवाओं के दुष्प्रभाव से जरूर अवगत कराया जाए। जनपद मंत्री रजनीश जोशी ने कहा कि प्रांत को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।

कार्यकारिणी के सभी निर्वाचित सदस्यों ने एक टीम की कार्य करने की बात कही। अध्यक्ष डी के जोशी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद पांगती,प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री,पूर्व महामंत्री सी एस मेहरा, जिला फार्मेसी अधिकारी हीरा सिंह परिहार,मंडलीय टीम व निर्वाचन के सभी सहयोगी सदस्य और अपनी पूर्व कार्यकारिणी के सभी सदस्यों सहित जनपद के दूर दराज क्षेत्रों से आए फार्मेसी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply