नाई ढौल में संपन्न वन पंचायत चुनाव में ठाकुर सिंह भंडारी को सर्व सम्मति से सरपंच चुना गया, जबकि चंपा नयाल उप सरपंच बनाई गई।
इसके अलावा महेश सिंह भंडारी, सुनीता देवी, नंदी देवी, विरेन्द्र राम, पिंकी नयाल, दीप्ति भोजक व निर्मल नयाल को पंच चुना गया। चुनाव राजस्व उप निरीक्षक विक्रम सिंह जैम्याल व अमरजीत पालनी की देखरेख में संपन्न हुए।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच ठाकुर सिंह भंडारी ने कहा कि पंचायती जंगल की सुरक्षा हेतु वह हर संभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने बताया कि वन पंचायत द्वारा चार वर्ष पूर्व उप नियम बनाकर पंचायती जंगल में हथियार ले जाना प्रतिबंधित कर दिया गया था, जो आगे भी जारी रहेगा। ग्रामीणों के उपयोग हेतु वर्ष में दो बार जंगल खोला जाएगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान तारा नयाल, पूर्व सरपंच पूरन सिंह, चंदन सिंह, दया नयाल,हंसी भंडारी, सुंदर सिंह, इंदर सिंह भंडारी देवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

