चम्पावत के आलू को बड़े बाजारों से जोड़ने की तैयारी, रिलायंस और बिग बास्केट जैसी कंपनियों से संपर्क करेंगे अफसर

चम्पावत। चम्पावत के आलू उत्पादक किसानों के लिए एक बहुत अच्छी खबर आ रही है। अच्छी खबर ये है कि अब यहां के आलू को…

red potato
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

चम्पावत। चम्पावत के आलू उत्पादक किसानों के लिए एक बहुत अच्छी खबर आ रही है। अच्छी खबर ये है कि अब यहां के आलू को देश के बड़े बाजारों में बेचने के लिए जिला प्रशासन एक कार्ययोजना पर काम कर रहा है।

25


जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आज यानि शनिवार 16 मई को अपने कैंप कार्यालय में कृषि, उद्यान, सहकारिता और उद्योग विभाग के अफसरों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में चम्पावत में आलू के उत्पादन को बढ़ाने और किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलाने के प्रयासों को लेकर गहन मंथन किया गया।


डीएम मनीष कुमार ने अफसरों को साफ निर्देश दिए कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा और सही मूल्य दिलाना प्रशासन की सबसे पहली प्राथमिकता है और इसके लिए जो भी जरूरी कदम हो सकेंगे, वो तुरंत उठाए जाएंगे। डीएम ने कहा कि कोशिश यह है कि किसानों को औने-पौने दामों पर अपना आलू न बेचना पड़े और इसके लिए पुल्ला और दिगालीचौड़ में बने हुए कोल्ड स्टोरों को ठीक करना होगा ताकि कोल्ड स्टोर में किसान अपना आलू रख सकें और सही दाम मिलने पर ही उसे बेच सकें।

डीएम ने गांवों में काम कर रहे एफपीओ और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को भी इस काम में एक्टिव करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे आलू की बिक्री और मार्केटिंग के लिए एक प्लान तैयार करना होगा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से रिलायंस रिटेल, अमेजॉन, टाटा ग्रुप और बिग बास्केट जैसी देश की जानी-मानी और बड़ी कंपनियों से सीधे संपर्क करने को कहा है ताकि इन कंपनियों के साथ मिलकर स्थानीय स्तर पर एक मजबूत सप्लाई चैन बनाई जा सके जिससे चम्पावत का शानदार और हाई क्वालिटी वाला आलू बिना किसी बिचौलिए के सीधे इन बड़े मॉल्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच सके।

डीएम ने कहा कि अन्नदाता किसानों के हितों के साथ कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बैठक में जो भी फैसले लिए गए हैं, उन्हें तय समय के भीतर जमीन पर लागू करके किसानों को फायदा पहुंचाया जाएगा। इस बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली और जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक पंकज तिवारी समेत विभाग के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

उत्तराखंड की अन्य मुख्य खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply