पिथौरागढ़। जनपद के थल-मुवानी मोटर मार्ग से एक बेहद दुखद और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ चोपड़ा के समीप एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही थल और मुवानी क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों के साथ-साथ रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके की ओर रवाना हुईं। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू टीम द्वारा नदी से शवों को बाहर निकालने में जुटी हुई है। घायल युवक का रेस्क्यू करने की कोशिश जारी है। एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अभी शुरुआती और प्रारंभिक जानकारी है, इसलिए मृतकों व घायल की शिनाख्त और हादसे के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।
पिथौरागढ़, कुमाऊं ,उत्तराखंड और देश विदेश की लेटेस्ट खबरों के लिए पढ़ते रहे उत्तरा न्यूज

