सावधान! गाड़ी बेचने से पहले पढ़ लें यह खबर, जालसाजों ने ऐसे हड़प ली कार

ऊधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर से धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत का एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक कार को अपने…

breaking
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

ऊधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर से धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत का एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक कार को अपने परिवार को दिखाने के बहाने ले गया और बाद में उसे दूसरे व्यक्ति को बेच दिया।

25

पीड़ित को न तो अपनी कार वापस मिली और न ही उसका भुगतान किया गया। पुलिस और आलाधिकारियों के चक्कर काटने के बाद आखिरकार परेशान पीड़ित ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के वार्ड नंबर-10 गांधी कॉलोनी निवासी जावेद खान ने अपनी कार (संख्या: UK 15 A 9343) को बेचने के लिए करन ढाली नाम के युवक से बातचीत की थी। आरोप है कि बीते 26 अक्टूबर 2024 को करन ढाली कार को अपने परिजनों को दिखाने की बात कहकर अपने साथ ले गया।

लेकिन उसके बाद से उसने न तो कार लौटाई और न ही कोई पेमेंट किया। पीड़ित ने जब बार-बार करन से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह कार चिराग अरोरा नामक युवक को 3 लाख रुपये में बेच चुका है और अब पैसों का भुगतान वही चिराग करेगा। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने चिराग अरोरा से संपर्क किया, तो उसने भी न तो रकम लौटाई और न ही कार वापस की, उल्टा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली।

जावेद खान ने अदालत को सौंपे प्रार्थनापत्र में बताया कि उक्त वाहन अब भी उन्हीं के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार का बीमा Insurance खत्म हो चुका है और फास्टैग (FASTag) भी उन्हीं के नाम पर एक्टिव है। ऐसे में यदि इस वाहन का कहीं भी किसी गलत या आपराधिक गतिविधि में इस्तेमाल होता है, तो उसकी पूरी कानूनी जिम्मेदारी पीड़ित पर आ सकती है।

पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने पहले रुद्रपुर कोतवाली और बाद में 3 सितंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः हार मानकर उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। मामले में एसएसआई (SSI) अनिल जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की सघन विवेचना की जा रही है। उत्तराखंड के अन्य जनपदों की लाइव अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply