गुरुवार को विकास खण्ड धौलादेवी के सभागार में वनाग्नि प्रबन्धन में जनसहयोग सुनिश्चित किए जाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में वनाग्नि रोकथाम एवं वन विकास के शीतलाखेत मॉडल के संयोजक गजेन्द्र कुमार पाठक द्वारा वनों के महत्व वानग्नि रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए जनसहभागिता व सहयोग जरूरी है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरान्त ग्राम पंचायत चौसाला में वानाग्नि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया एवं वनाग्नि रोकथाम में अपना सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया ।
बैठक एवं वानग्नि चौपाल में प्रमुख क्षेत्र पंचातय लीला बिष्ट, खण्ड विकास अधिकारी रोहित वर्मा, सहायक खण्ड विकास अधिकारी भीम सिंह नेगी, मृदुल भट्ट, पूरन बिष्ट सहित विभिन्न पंचायतों से ग्राम प्रधान, अन्य जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित रहे।

