अल्मोड़ा के होली एंजेल पब्लिक स्कूल का 12वीं का रिजल्ट रहा शानदार, भव्या मिश्रा ने किया टॉप

सीबीएसई 12वीं का परिणाम आज जारी हो गया। 12वीं की परीक्षा में अल्मोड़ा के होली एंजेल पब्लिक की छात्रा भव्या मिश्रा ने 91 प्रतिशत अंक…

almoras-holy-angel-public-schools-12th-result-was-excellent-bhavya-mishra-topped

सीबीएसई 12वीं का परिणाम आज जारी हो गया। 12वीं की परीक्षा में अल्मोड़ा के होली एंजेल पब्लिक की छात्रा भव्या मिश्रा ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
almoras-holy-angel-public-schools-12th-result-was-excellent-bhavya-mishra-topped

वहीं, नीलेश बिष्ट 88.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और कार्तिक रावत 86.20 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। छात्र-छात्राओं की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज चौधरी ने सभी मेधावियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय के चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट, प्रबंधक बलवंत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट और किशन सिंह बिष्ट ने भी छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

सीबीएसई 12वीं के विस्तृत रिजल्ट और अन्य अपडेट के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply