अल्मोड़ा: इस बार ताकुला ब्लॉक के मेधावियों को मिलेगी मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति, जुलाई में होगा वितरण

अल्मोड़ा के रानीधारा में मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति वितरण समारोह समिति की एक बैठक आयोजित की गई। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में हुई…

almora-this-time-the-meritorious-students-of-takula-block-will-get-manjul-smriti-scholarship

अल्मोड़ा के रानीधारा में मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति वितरण समारोह समिति की एक बैठक आयोजित की गई। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 के लिए यह छात्रवृत्ति ताकुला विकासखंड के राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाएगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

समिति ने स्पष्ट किया कि छात्रवृत्ति के लिए वे अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने कक्षा 10 उत्तीर्ण कर ली है और वर्तमान में कक्षा 11 में अध्ययनरत हैं। चयनित जिज्ञासु और जरूरतमंद विद्यार्थियों को यह सहायता कक्षा 11 और 12 यानी कुल दो वर्षों तक दी जाएगी।

गौरतलब है कि समिति वर्ष 2022 से निरंतर छात्रवृत्ति का वितरण कर रही है और अब तक लमगड़ा, हवालबाग, भैसियाछाना और धौलादेवी ब्लॉक के छात्र इसका लाभ उठा चुके हैं। इस बार ताकुला ब्लॉक के नए चयन के साथ ही धौलादेवी ब्लॉक के पिछले वर्ष के चयनित छात्रों को दूसरे वर्ष की किश्त भी जारी की जाएगी।

बैठक में तय हुआ कि जुलाई माह में वितरण समारोह आयोजित होगा और जल्द ही ताकुला के विद्यालयों में आवेदन पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस अवसर पर रघु तिवारी, नीलिमा भट्ट, अशोक पंत, डॉ. हेमंत पांडे सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। अल्मोड़ा की अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply