सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित, देहरादून रीजन में 81.42% छात्र सफल, बेटियों ने फिर मारी बाजी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे…

cbse

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। इस वर्ष देशभर में कुल 85.20% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86 और लड़कों का 82.13 फीसदी रहा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

देहरादून रीजन का प्रदर्शन देहरादून रीजन, जिसमें उत्तराखंड के 13 और उत्तर प्रदेश के 8 जनपद शामिल हैं, वहाँ कुल 81.42 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं। इस प्रदर्शन के साथ देहरादून रीजन को देशभर के 22 रीजन में 17वां स्थान प्राप्त हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, देहरादून रीजन में छात्राओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 85.84 प्रतिशत सफलता हासिल की, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 77.92 रहा।

नहीं जारी होगी मेरिट लिस्ट बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्रों पर दबाव कम करने के लिए वह मेरिट सूची जारी नहीं करता, बल्कि पास प्रतिशत और क्षेत्रवार प्रदर्शन पर ध्यान देता है।

छात्र अपना स्कोरकार्ड सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, DigiLocker और UMANG ऐप पर जाकर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज कर चेक कर सकते हैं।

Leave a Reply