अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आज सोबन सिंह जीना गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च अल्मोड़ा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया…

Screenshot 2026 05 12 21 54 21 10 7352322957d4404136654ef4adb64504

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आज सोबन सिंह जीना गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च अल्मोड़ा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जिसका मुख्य उद्देश्य नर्सिंग ऑफिसर की निस्वार्थ सेवा और समर्पण को सम्मान देना था।
समारोह की शुरुआत प्राचार्य डॉक्टर सी . पी. भेसोड़ा द्वारा फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।


इस वर्ष का विषय “हमारी नर्सें। हमारा भविष्य। सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं” को केंद्र में रखते हुए संस्थान के प्राचार्य ने नर्सिंग ऑफिसर के योगदान की सराहना की।
तथा मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट डॉक्टर अमित कुमार द्वारा कहा गया नर्सिंग ऑफिसर स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ हैं, जो मरीजों को आश्वस्त करने वाली मुस्कान के साथ ठीक करती हैं।
साथ ही नोडल अधिकारी डॉक्टर अनिल पाण्डे ने कहा कि एक सफल नर्स में करुणा, सहानुभूति, प्रभावी संचार, और बारीकियों पर ध्यान देने जैसे गुण होने अनिवार्य हैं ।

सभी अतिथियों का स्वागत नर्सिंग सुपरिण्टेंडेंट अनुग्रह जोसफ द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में संस्थान के समस्त सीनियर नर्सिंग ऑफिसर और नर्सिंग ऑफिसर मौजूद रहे तथा कार्यक्रम का समापन डिप्टी नर्सिंग सुपरिण्टेंडेंट पुष्पा राजवंश द्वारा किया गया ।

Leave a Reply