स्ट्रीट लाइट बिल वसूली के खिलाफ पार्षद भूपेंद्र जोशी ने खोला मोर्चा, बताया ‘अन्याय’

शहरी विकास विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट का बिल बिजली उपभोक्ताओं से वसूलने के प्रस्ताव पर अब विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। अल्मोड़ा के…

bhupendra joshi

शहरी विकास विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट का बिल बिजली उपभोक्ताओं से वसूलने के प्रस्ताव पर अब विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


अल्मोड़ा के पनियाउडियार वार्ड के पार्षद भूपेंद्र जोशी ने इस योजना के खिलाफ अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे जनता के साथ अन्याय बताया है। पार्षद जोशी का कहना है कि जनता पहले से ही हाउस टैक्स और यूजर चार्ज जैसे तमाम टैक्स सरकार को दे रही है, ऐसे में स्ट्रीट लाइट का बिल भी जनता से लेना पूरी तरह गलत है।


उन्होंने कहा कि पूर्व में स्ट्रीट लाइट का भुगतान राज्य वित्त के माध्यम से होता था, लेकिन इसे अनावश्यक रूप से समाप्त कर दिया गया। पार्षद ने आरोप लगाया कि नगर निकायों और विद्युत विभाग के बीच आपसी तालमेल न होने का खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने मांग की कि नगर निकायों के अध्यक्ष और मेयर की देखरेख में विभागों का सही संचालन होना चाहिए ताकि जनहित में जनता को ऐसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस तरह के जनविरोधी प्रस्तावों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply