इंतजार होगा खत्म! शिक्षा विभाग में 2300 से ज्यादा पदों पर भर्ती को लेकर आया नया अपडेट

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य भर में…

Uttarakhand Education Dept to Hire 2364 Staffers

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य भर में 2364 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विभागीय मंत्री ने इन पदों पर जल्द से जल्द नियुक्तियां देने के निर्देश दिए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

दरअसल, विभाग में लंबे समय से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी के कारण स्कूलों और कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो रहा था, जिसे देखते हुए आउटसोर्स के माध्यम से ये भर्तियां की जा रही हैं। प्रयाग पोर्टल के जरिए आमंत्रित किए गए इन पदों के लिए राज्य भर से करीब 70 हजार युवाओं ने आवेदन किया है।

इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने के कारण अब विभाग के सामने पारदर्शी तरीके से स्क्रूटनी करना एक बड़ी चुनौती है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच और स्थानीयता प्रमाण जैसी औपचारिकताओं के कारण प्रक्रिया में थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन अब इसे तेज कर दिया गया है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 15 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

भर्ती की खास बात यह है कि इसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। जिलावार पदों की स्थिति देखें तो सबसे ज्यादा 340 पद पौड़ी जिले में हैं, जबकि अल्मोड़ा में 254 और नैनीताल में 208 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। शिक्षा मंत्री के सख्त निर्देशों के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि विभाग जल्द ही चयन सूची जारी कर युवाओं का इंतजार खत्म करेगा।


जिलावार रिक्त पदों का विवरण: पौड़ी (340), टिहरी (268), अल्मोड़ा (254), नैनीताल (208), पिथौरागढ़ (197), देहरादून (195), उधम सिंह नगर (182), चमोली (179), उत्तरकाशी (135), चंपावत (120), रुद्रप्रयाग (106), हरिद्वार (91) और बागेश्वर (89)।