Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

शिक्षक भर्ती परीक्षा: उत्तराखंड और यूपी में एक ही दिन परीक्षा होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तारीख आगे बढ़ाने की मांग

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां एक ही दिन टकराने से हजारों अभ्यर्थियों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।…

uttra news logo

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां एक ही दिन टकराने से हजारों अभ्यर्थियों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार प्रवक्ता भर्ती परीक्षा और उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग की परीक्षा 9 व 10 मई को प्रस्तावित हैं। इस टकराव के कारण अभ्यर्थी इस दुविधा में हैं कि वे किस राज्य की परीक्षा में शामिल हों और किस राज्य की परीक्षा छोड़ें।


2019 के बाद आई भर्ती, ओवरएज होने का खतरा
अभ्यर्थियों का कहना है कि उत्तराखंड में वर्ष 2019 के बाद अब प्रवक्ता भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। इतने लंबे अंतराल के कारण कई अभ्यर्थी अब ओवरएज होने की कगार पर पहुंच गए हैं। ऐसे में उनके लिए यह परीक्षा रोजगार का एक अंतिम और महत्वपूर्ण अवसर है।

जिन युवाओं ने दोनों राज्यों की भर्तियों के लिए आवेदन कर रखा है, उनके लिए एक ही तिथि पर दो परीक्षाएं होना भविष्य के साथ खिलवाड़ जैसा है।


UKPSC से परीक्षा तिथि बढ़ाने की पुरजोर मांग
अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से लिखित रूप में मांग की है कि परीक्षा भर्ती तिथि में संशोधन करते हुए इसे आगे बढ़ाया जाए, ताकि किसी भी युवा को अपनी परीक्षा न छोड़नी पड़े।

Leave a Reply