Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

रुद्रपुर की कद्दावर नेता मीना शर्मा सहित कई दिग्गजों ने ज्वाइन की भाजपा

उत्तराखंड की राजनीति में आज एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब कांग्रेस के कई दिग्गजों ने एक साथ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा…

Many veterans including Rudrapur's prominent leader Meena Sharma joined BJP

उत्तराखंड की राजनीति में आज एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब कांग्रेस के कई दिग्गजों ने एक साथ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की मौजूदगी में देहरादून स्थित पार्टी कार्यालय में इन नेताओं ने औपचारिक रूप से ‘कमल’ थाम लिया। भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरों में रुद्रपुर की कद्दावर नेता मीना शर्मा सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इन दिग्गजों ने ज्वाइन की भाजपा
मीना शर्मा: वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला कांग्रेस) और पूर्व चेयरमैन, रुद्रपुर नगर पालिका।
दर्शन लाल आर्य: वर्ष 2022 में घनसाली सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी।
लक्ष्मी राणा: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष (रुद्रप्रयाग) और 2017 में कांग्रेस की प्रत्याशी।


रुद्रपुर में ठुकराल की एंट्री पड़ी भारी
रुद्रपुर की राजनीति में मीना शर्मा का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए किसी ‘सियासी विस्फोट’ से कम नहीं है। बताया जा रहा है कि वह पार्टी में राजकुमार ठुकराल की एंट्री के बाद से ही खुद को असहज और अपमानित महसूस कर रही थीं। उन्होंने ऑडियो विवाद और अपने अपमान का मुद्दा हाईकमान तक भी पहुँचाया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर उनकी नाराजगी बगावत में बदल गई। उन्होंने पहले पार्टी के पदों से इस्तीफा दिया और अब भाजपा में शामिल होकर साफ कर दिया कि वह अब समझौते के मूड में नहीं हैं।


ठुकराल के लिए बढ़ी मुसीबत, भाजपा को मिलेगा बड़ा फायदा
मीना शर्मा के भाजपा में आने से पार्टी का महिला वोट बैंक और ‘देसी समाज’ पर पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह जॉइनिंग कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति है, क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में मीना शर्मा को 40,852 वोट मिले थे।

2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शिव अरोड़ा 45.9 प्रतिशत यानि 60,602 वोटो के साथ पहले स्थान पर रहे थे, कांग्रेस की मीना शर्मा 30.9 प्रतिशत यानि 40,852 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। वही भाजपा के बागी राजकुमार ठुकराल 20.4 प्रतिशत यानि 26,988 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे और अब राजकुमार ठुकराल कांग्रेस में शामिल हो चुके और उनको विधानसभा का टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

Leave a Reply