वन विभाग के नोडल अधिकारी बीके गांगटे ने लिया वनाग्नि नियंत्रण कार्यों का जायजा

वन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा वनाग्नि की प्रभावी रोकथाम, नियंत्रण एवं सतत अनुश्रवण के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।…

Screenshot 2026 04 28 20 58 40 97 7352322957d4404136654ef4adb64504

25
26

वन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा वनाग्नि की प्रभावी रोकथाम, नियंत्रण एवं सतत अनुश्रवण के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

इसी क्रम में जनपद अल्मोड़ा हेतु नोडल अधिकारी के रूप में बीके गांगटे, अपर प्रमुख वन संरक्षक, उत्तराखण्ड को दायित्व सौंपा गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीते रोज बीके गांगटे जनपद अल्मोड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने वनाग्नि नियंत्रण से संबंधित किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिविल सोयम वन प्रभाग, अल्मोड़ा के अंतर्गत बिनसर वन्यजीव विहार में स्थापित मास्टर क्रू-स्टेशन का दौरा किया।

इस अवसर पर बीके गांगटे ने फायर वाचरों से संवाद स्थापित कर वनाग्नि नियंत्रण कार्यों में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों की जानकारी ली तथा फील्ड स्तर पर किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया।


निरीक्षण उपरांत उन्होंने सिविल सोयम वन प्रभाग, अल्मोड़ा द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में और अधिक सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ चन्द्र शेखर जोशी वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊँ वृत्त, प्रदीप कुमार प्रभागीय वनाधिकारी, सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा, संतोष पंत प्रभागीय वनाधिकारी भूमि वन संरक्षण नैनीताल तथा मनोज सनवाल वन क्षेत्राधिकारी बिनसर वन्यजीव विहार भी उपस्थित रहे।