Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बाल लेखन कार्यशाला: तीसरे दिन बच्चों को बताई स्वास्थ्य जागरूकता

हवालबाग (अल्मोड़ा):: बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी, हवालबाग में 22 अप्रैल से आयोजित…

Screenshot 2026 04 25 12 47 44 87 7352322957d4404136654ef4adb64504

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

हवालबाग (अल्मोड़ा):: बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी, हवालबाग में 22 अप्रैल से आयोजित 5 दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला के तीसरे दिन रचनात्मक गतिविधियों के साथ स्वास्थ्य जागरूकता एवं साहित्यिक मार्गदर्शन का प्रभावशाली संगम दिखा।


कार्यशाला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग के डॉ० विशाल ने बच्चों को एचपीवी टीकाकरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर जानकारी देकर जागरूक किया। उनके मार्गदर्शन से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता का भाव विकसित हुआ।


इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार नीरज पंत ने बच्चों को कविता लेखन की विधा अत्यंत सरल एवं रोचक ढंग से सिखाई। साथ ही अपनी सुमधुर कविताओं के माध्यम से बच्चों को आनंदित करते हुए उनके भीतर छिपी रचनात्मक प्रतिभा को उभारने का कार्य किया।


वहीं बालप्रहरी के संपादक उदय किरौला ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को निबंध एवं लेखन की विविध विधाओं से परिचित कराया। बच्चों ने “मेरा गाँव”, “गाँव की बारात”, “मोबाइल के नुकसान”, “भोजन की बर्बादी” एवं “हमारे गाँव में पाए जाने वाले पेड़-पौधे” जैसे विषयों पर निबंध लिखकर अपनी सृजनशीलता का प्रदर्शन किया।


साथ ही यात्रा वृत्तांत लेखन, स्मृति चित्रण, आकृति खोज एवं घरेलू सामग्री सूची तैयार करने जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।


गिनती लेखन प्रतियोगिता में शुभांगी पंत ने सर्वाधिक तीव्रता से गिनती लिखकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रणिता कनवाल ने घरेलू सामग्री सूची प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को वरिष्ठ बाल साहित्यकार डॉ. विशाल के सौजन्य से बाल साहित्य भेंट किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ “ज्ञान का दिया जलाने” समूह गीत से हुआ। अध्यक्ष मंडल में इशिता मेहता, प्रियांशी बिष्ट, रक्षित मुस्यूनी, आरुषि आर्य एवं गौरव बिष्ट शामिल रहे। दीप्ति साह एवं भावना नेगी ने पूर्व दिवस की रिपोर्ट प्रस्तुत की।


इस दौरान बच्चों ने समूह कार्य, बाल कवि सम्मेलन हेतु चयन, दीवार अखबार का लोकार्पण एवं हस्तलिखित पुस्तकों के लिए लेखन कार्य किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक रजत मेहता, पीयूष धौनी, अंजलि आर्य, लता नेगी एवं गोविंद कुमार का विशेष सहयोग रहा।


कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं ब्लॉक संयोजक अशोक पंत ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। विविध खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने पूरे दिन उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Leave a Reply