Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बाल लेखन कार्यशाला: बच्चों ने सीखी निबंध लेखन की बारीकियां

हवालबाग(अल्मोड़ा)। बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी हवालबाग में 22 अप्रैल से आयोजित 5…

Screenshot 2026 04 23 20 30 25 96 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

हवालबाग(अल्मोड़ा)। बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी हवालबाग में 22 अप्रैल से आयोजित 5 दिवसीय बाललेखन कार्यशाला के दूसरे दिन बच्चों ने निबंध लेखन की बारीकियां सीखी।

बालप्रहरी संपादक उदय किरौला ने बच्चों को निबंध लेखन की बारीकियां बताई। पहले बच्चों ने कक्षा कक्ष में उपलब्ध दरी, कुर्सी, पंखा, दरवाजा, खिड़की आदि विषय पर निबंध लिखा। बच्चों से पूछा गया कि इसे निबंध क्यों कहते हैं?

बच्चों ने अपने अपने हिसाब से निबंध की परिभाषा बताई। उसके बाद बच्चों ने मेरा गांव, गांव की बारात,, मोबाइल के नुकसान, हमारे गांव में पाए जाने वाले पेड़ पौधे, मोबाइल के नुकसान तथा हमारे गांव में पाए जाने वाले पेड़ पौधे आदि विषयों में से अपने मन पसंद विषय पर निबंध लिखा।


आज संपन्न पहाड़ा लिखो प्रतियोगिता में आलोक सिंह ने एक लाख का पहाड़ा लिखा तो आयुष कुमार ने 1 मिनट में 65 बार अपना नाम लिखकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।


गिनती लिखो प्रतियोगिता, शब्द लेखन प्रतियोगिता में दीप्ति साह तथा मानस नेगी को पुरस्कार में वरिष्ठ बालसाहित्यकार श्याम पलट पांडेय के सौजन्य से बालसाहित्य उपहार में दिया गया। आज कार्यक्रम की शुरूआत ज्ञान का दिया जलाने समूह गीत से हुई।

अध्यक्ष मंडल में नवनीत, आयुष कुमार, गोकुल बिष्ट, नंदनी कनवाल और प्रणिता कनवाल को शामिल किया गया। दीप्ति साह तथा भावना नेगी ने विगत दिवस की रिपोर्ट प्रसतुत की।

बच्चों ने समूह में कार्य किया। बाल कवि सम्मेलन के लिए कवि व कवयित्रियों का चुनाव किया गया। बच्चों ने खुले मतदान के आधार पर बाल कवि सम्मेलन के संचालक का चुनाव किया। मतदान में श्री दीप्ति साह को 42 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष के लिए राजवीर प्रसाद को मुख्य अतिथि तथा दीप्ति साह विशिष्ट अतिथि को खुले मतदान में प्रस्तुति के आधार परचुना गया।


अपनी हस्तलिखित पुस्तक के लिए बच्चों ने मेरा गांव, चुटकुले, मेरे जीवन की घटना, यात्रा का वर्णन तथा पहेलियां लिखी।

प्रारंभ में ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी के प्रधानाचार्य तथा ज्ञान विज्ञान समिति के ब्लाक संयोजक अशोक पंत ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

बच्चों ने तोता कहता है।, कितना बड़ा पहाड़, जैसा में कहूं तथा नेता जी की खोज आदि खेलों में खूब मस्ती की बच्चों को तीन समूहों में विभाजित किया गया समूह “अ” को विद्यालय के अध्यापक पीयूष धौनी, समूह “ब” को अध्यापक रजत मेहता और समूह “स” को अध्यापिका लता नेगी और ने मार्गदर्शन प्रदान किया विद्यालय के शिक्षक गोविंद कुमार और अंजलि आर्य ने भी कार्यशाला में सहयोग प्रदान किया।।
बाल कवि सम्मेलन समूह में अंजलि आर्य नुक्कड नाटक में पीयूष धौनी तथा समूह गीत में लता नेगी ने बतौर संदर्भदाता अशोक पंत तथा गोविंद कुमार ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाऐं तथा अभिभावक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply