Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा: प्राथमिक विद्यालय सिराड़ में हुए कार्यक्रम में 50 मेधावी विद्यार्थियों को वितरित की गई पाठ्य सामग्री

राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सिराड़ में महिला कल्याण संस्था द्वारा प्रावि सिराड़ के अतिरिक्त शीतलपानी, एवं हरीदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को विद्यार्थियों को…

Screenshot 2026 04 22 20 48 37 49 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सिराड़ में महिला कल्याण संस्था द्वारा प्रावि सिराड़ के अतिरिक्त शीतलपानी, एवं हरीदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री प्रदान की गई।
संस्था की ओर से 50 बच्चों को पाट्य सामाग्री का वितरण किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक मनोज तिवारी मौजूद रहे, उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों को प्रेरणादायक बताते हुए आयोजकों और सहयोगकर्ता संस्था की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन मीता उपाध्याय जी द्वारा किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कल्याण मनकोटी थे , जिन्होंने शिक्षा के महत्व और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर अपने विचार रखे।


इस शैक्षिक उन्नयन के कार्यक्रम में महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, प्रधानाचार्य डॉ.महेन्द्र महरा, पुष्पा सती, संयोजक डॉ. रमेश दानू , ममता पाठक, किरन सिराड़ी, हरीश उप्रेती, ललिता जोशी, अंजलि साह,सोनी मेहता , हिमालय सेवा संकल्प ट्रस्ट की अध्यक्ष मुन्नी देवी, संजय कुमार, नरेंद्र सिंह, अजय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही।


इस अवसर पर महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए अभिभावकों और ग्रामीणों को संबोधित किया तथा बच्चों की शिक्षा में समाज की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सभी अतिथियों का स्वागत आयोजन मंडल की ओर से किया गया।

Leave a Reply