पिलख्वाल का वादा आम जन के कल्याण के लिए करेंगे काम,सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की कही बात
उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल का शुक्रवार को चितई, पेटशाल, बाडेछीना और धौलछीना में भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर दर्जा मंत्री पिलख्वाल ने कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसकी पूरी निष्ठा के साथ पालन किया जाएगा। कहा कि पार्टी में हर किसी का सम्मान है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी।
पिलख्वाल ने पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि पार्टी ने उनकी मेहनत को सम्मान दिया। भविष्य में भी वह पूरी तरह समर्पित होकर पार्टी हित में कार्य करते रहेंगे। साथ ही सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है। इसका वह आम जन के कल्याण के लिए काम करेंगे।
इस मौके पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख मीना, मंगल सिंह रावत, सियाल टम्टा, मंजू टम्टा, भगवत आर्या, चंदन सिंह, रवि नेगी, बलदेव आर्या, दिनेश कुमार, बच्ची राम, हेमंत तिलारा, राजेंद्र बिष्ट, भगवत सिंह, गोपाल सिंह, बालम सिंह, गोविंद सिंह, शिवराज सिंह, हरीश बनौला, माया नेगी, राधा नेगी, रमेश धपोला, राजेंद्र सिंह, सुंदर सिंह पथनी , सुरेश राम आदि मौजूद थे।



