अल्मोड़ा: जयंती पर याद किए गए अंबेडकर, विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, इस मौके पर विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने उन्हें…

Screenshot 2026 04 14 21 34 29 01 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, इस मौके पर विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।


चौघानपाटा में अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान निर्माता अंबेडकर को याद किया गया और भेदभाव विहीन व समतामूलक समाज की स्थापना के लिए डॉक्टर अंबेडकर के बताए मार्ग का अनुश्रवण करने का आह्वान किया गया।

कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि


भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके योगदान को देश के लिए अमूल्य बताया।
अपने वक्तव्य में कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके द्वारा निर्मित संविधान आज भी देश को एकजुट रखने का सबसे मजबूत आधार है।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि देश में जिस प्रकार सामाजिक असमानता और भेदभाव की घटनाएं बढ़ रही हैं, वह बाबा साहेब के आदर्शों के विपरीत है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का काम कर रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है।
पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
अंत में कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें और समाज में एकता, भाईचारा और समानता को मजबूत करें।कार्यक्रम मैं ,कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी केवल सती, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, मनोज कुमार जोशी, हेम चन्द्र तिवारी ,पूरन रोतैला, भैरव गोस्वामी, रमेश लटवाल, गोविंद मेहरा, विपुल कार्की,
नारायण दत्त पांडे, विकास कुमार पार्षद, तारा चंद्र साह,निर्मल रावत,गीता मेहरा, किरण आर्य,दिनेश नेगी, अक्तर हुसैन, आनंद सिंह बिष्ट, प्रताप सत्याल,दीवान धपोला ,विनोद वैष्णव, शहाबुद्दीन, परितोष जोशी,जगदीश पांडे गोपाल भट्ट, जीविका, विनीत कुमार,पवन कुमार, उपस्थित रहे।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी किया याद

भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के महान पुरोधा B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती के अवसर पर नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, तपस्या और अदम्य इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा को अपना शस्त्र बनाया और देश को एक ऐसा संविधान दिया, जो प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का सपना था कि भारत सामाजिक भेदभाव से मुक्त होकर समरसता और समान अवसरों वाला राष्ट्र बने।

नगर अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव बाबा साहेब के सिद्धांतों — सामाजिक न्याय, सबका साथ-सबका विकास और संवैधानिक मूल्यों — को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने का कार्य करें, जिससे बाबा साहेब के समतामूलक समाज के सपने को साकार किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मार्ग पर आगे बढ़े। बाबा साहेब का संदेश केवल किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक है।

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब का योगदान भारत के लोकतांत्रिक ढांचे की नींव है। उनके द्वारा निर्मित संविधान ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने पर बल दिया।

अंत में सभी उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा, समानता और न्याय के मूल्यों को स्थापित करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
अर्जुन बिष्ट,कैलाश गुरुरानी,मनोज जोशी, पियूष कुमार,जगत तिवारी आशीष डोगरा,संदीप श्रीवास्तव,रजा अंसारी,सौरव वर्मा,सुधीर कुमार, गौरव आर्य, कृष्ण बहादुर,आनंद कनवाल,दिशांत पवार,
पंकज भाकुनी,शुभम् रौतेला, नमन गुरानी, चंदन बहुगुणा, नीरज सांगा चंद्रशेखर पालीवाल, मोहित बिष्ट,अभिषेक तिवारी,गौरव भंडारी, आशीष डोगरा, पारस लोहनी,दिव्या जोशी,चित्रा उपाध्याय,नेहा मेहता, प्रीति रस्तोगी, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

इधर नगर निगम की ओर से मेयर अजय वर्मा और सभासदों ने भी पुष्प अर्पित किए वहीं अंबेडकर जयंती समारोह समिति की ओर से भी शोभायात्रा सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया।

Leave a Reply