एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी, उठाएं सरकार की योजना का उठाएं लाभ: डॉ. रंजन तिवारी

उत्तराखण्ड सरकार की ओर से 15 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है, सरकार की ओर से इस वैक्सीन…

Screenshot 2026 04 14 13 40 42 93 7352322957d4404136654ef4adb64504

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उत्तराखण्ड सरकार की ओर से 15 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है, सरकार की ओर से इस वैक्सीन को निशुल्क लगाई जा रही है।


वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक लक्ष्य तक पहुंचने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से भरकस प्रयास किए जा रहे हैं।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रंजन तिवारी ने इस अभियान को लेकर एक जागरूक प्रश्नावली तैयार की गई है जिसमें लोगों के प्रश्नों और शंकाओं का समाधान किया गया है।इस प्रश्नावली को यहां ज्यों का त्यों दिया गया है.


प्रश्नावली इस प्रकार है ——

  1. गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर क्या है?—

गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर गर्भाशय (यूट्रस) के निचले हिस्से, जिसे गर्भाशय ग्रीवा कहते हैं, का कैंसर है। यह अधिकतर एचपीवी संक्रमण के कारण होता है।

भारत में महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है। लगभग 99.7% गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के कारण होते हैं।

  1. महिलाओं को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाने के लिए कौन सा टीका लगाया जा रहा है?

महिलाओं को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाने के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) का टीका लगाया जा रहा है। वर्तमान में, क्वाड्रिवेलेंट टीका उपलब्ध कराया जा रहा है।

  1. एचपीवी टीका क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?

एचपीवी टीका ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के संक्रमण से बचाता है।

(एचपीवी), जो गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का मुख्य कारण है।

  1. एचपीवी टीके के लिए पात्रता आयु मानदंड क्या है?

एचपीवी टीका वर्तमान में 14 वर्ष की आयु में दिया जाता है (वे लड़कियां जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है लेकिन अभी तक अपना 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है)।

  1. क्या एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित है?

जी हां, एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। अध्ययनों से एचपीवी वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावशीलता सिद्ध हो चुकी है। अन्य टीकों की तरह, इससे इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द या सूजन जैसे हल्के दुष्प्रभाव हो सकते हैं, लेकिन ये 2-3 दिनों में ठीक हो जाते हैं।

  1. एचपीवी वैक्सीन की खुराक, लगाने का तरीका और स्थान क्या है?
    एचपीवी वैक्सीन एक तरल वैक्सीन है जिसे 0.5 मिलीलीटर की मात्रा में बाएं ऊपरी बांह में मांसपेशियों में इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है।

सभी अभिभावकों से मेरा विनम्र निवेदन है कि वे अपनी पात्र बालिका को पीएचसी हवालबाग, पीएचसी दौलाघाट और जिला अस्पताल में एचपीवी वैक्सीन लगवाएं। ये केंद्र बुधवार, शनिवार, रविवार और राजपत्रित छुट्टियों को छोड़कर सभी दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच टीकाकरण के लिए उपलब्ध हैं। कृपया अपने क्षेत्र के सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को सहयोग प्रदान करें।

डॉक्टर तिवारी ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए आप संपर्क कर सकते हैं:
डॉ. नीरज: 9410711350

पात्रता: –
डॉक्टर तिवारी ने बताया कि —
एचपीवी टीकाकरण के लिए, पात्र बच्चे के माता-पिता में से किसी एक को बच्चे के आधार कार्ड और आधार नंबर से जुड़े मोबाइल नंबर के साथ उपस्थित होना होगा, ताकि टीकाकरण और टीकाकरण प्रमाण पत्र दिया जा सके।

Leave a Reply