अल्मोड़ा की मेधावी बेटी ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परचम लहराकर जिले का नाम रोशन किया है। केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में कक्षा 9 की छात्रा प्रेरणा जोशी का चयन भारत सरकार के प्रतिष्ठित इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए हुआ है।प्रेरणा उत्तरा न्यूज टीम के वरिष्ठ साथी प्रमोद चंद्र जोशी की पुत्री है।
विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में उनकी इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और उनके परिजनों में खुशी की लहर है।
प्रोजेक्ट और मॉडल तैयार करने के लिए मिली प्रोत्साहन राशि
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत द्वारा जारी की की गई है।
केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा प्रेरणा को विज्ञान प्रोजेक्ट और मॉडल तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। इस राशि और अपने शानदार आइडिया का उपयोग करके वह आगामी जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी करेंगी।
क्या है इंस्पायर मानक अवार्ड योजना
बता दें कि इंस्पायर मानक (मिलियन माइंड्स ऑगमेंटिंग नेशनल एस्पिरेशंस एंड नॉलेज) अवार्ड भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की एक बेहद महत्वपूर्ण पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य देश भर के स्कूली छात्रों में रचनात्मक सोच, नवाचार और विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है। प्रेरणा जोशी की इस सफलता से न केवल केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा का गौरव बढ़ा है, बल्कि क्षेत्र के अन्य छात्र छात्राओं को भी विज्ञान के क्षेत्र में कुछ नया और रचनात्मक करने की प्रेरणा मिलेगी।


