गायिका आशा भोंसले का निधन,ब्रीच केंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस

देश की दिग्गज गायिका आशा भोंसले का आज रविवार को मुंबई में निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा…

Singer Asha Bhosle passes away

देश की दिग्गज गायिका आशा भोंसले का आज रविवार को मुंबई में निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती आशा भोंसले को कार्डियक अरेस्ट आया था जिसके बाद यह दुःखद सूचना सामने आई है। इस खबर के बाहर आने के बाद देशभर में शोक की लहर है तथा पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।


बताते चलें कि आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत जगत में योगदान दिया है। उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 12 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं।

उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के सम्मान और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

Leave a Reply